ब्रैकिंग -सहायक शिक्षकों के हड़ताल अवधि का वेतन शीघ्र होगा जारी आदेश जारी

cgreporter - सहायक शिक्षकों के हड़ताल अवधि के वेतन जारी करने का आखिरकार आदेश जारी कर दिया गया।सहायक शिक्षकों के हड़ताल अवधि के वेतन जारी करने का आदेश शिक्षा सचिव द्वारा जारी कर दिया गया।  ]ज्ञात हो की सहायक शिक्षक अपने वेतन विसंगति के मांग को लेकर   11 दिसंबर से बेमुद्दत अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले गए थे हड़ताल 28 दिसंबर को समाप्त हो गया। इसके बाद हड़ताल अवधि के वेतन के लिए सहायक शिक्षक लगातार मंत्रालय शिक्षा सचिव ,शिक्षा मंत्री मुख्यमत्री से मिल रहे थे। 

आखिरकार सहायक शिक्षकों की मेहनत रंग लायी और हड़ताल अवधि के वेतन शीघ्र जारी करने केलिए सचिव शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया है अब सहायक शिक्षकों को हड़ताल अवधि का वेतन जल्द भुकतान हो जायेगा।  

शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह द्वारा जारी आदेश में इस्पष्ट कर दिया है की सरकार द्वारा हड़ताल अवधि के वेतन के लिए सहानुभूतिपूर्वक विचार कर हड़ताल  अवधि को छुट्टी स्वीकृत कर वेतन देने का निर्णय लिया है।  निचे आदेश डाउनलोड कर सकते है।  

आदेश डाउनलोड करें - 

कार्य अवधि का वेतन जारी करने के आदेश पहले से जारी कर दिया गया था। इसके बाद सहायक शिक्षक प्रतिनिधि मंडल द्वारा हड़ताल अवधि के वेतन के लिए ज्ञापन दिया गया था।  कुछ विकासखंडों में दिसंबर 2021 माह के कार्यदिवस का वेतन पहले से जारी कर दिया गया है।   

लम्बे समय से सहायक शिक्षक कर रहे थे इंतिजार - 

सहायक शिक्षक हड़ताल अवधि के वेतन के लिए लम्बे समय से इंतिजार कर रहे थे। कई शिक्षकों  करआर्थिक समस्या हो रही थी , ऐसे में आदेश उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।   



Post a Comment

Previous Post Next Post