छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी को लेकर ले सकती है बड़ा फैसला ,हो सकता है आदेश जारी

 धान खरीदी-धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया जा सकता है या यह कहे की धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाई जा सकती हैं।

Chhattisgarh government may take a big decision regarding paddy purchase, order may be issued

मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार धान खरीदी के समय सीमा को बढ़ाने को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है। बता दे की धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है। वही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ की गई है जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 को रखी गई है वहीं बहुत से ऐसे किसान है जिन्होंने अभी तक अपना धान नहीं बेचा है  इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तारीख बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें -प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें 

लगभग 26 लाख 85 हजार किसानों ने धान बेचने का किया था पंजीयन

प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य में लगभग 27 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था इसमें से अभी तक लगभग 3 लाख किसानों ने अपना धान  नहीं बेच पाए  है। इसको देखते हुए सरकार धान खरीदी की तिथि बढ़ा सकती है।

अभी तक 133 लाख टन धान खरीदी हो चुकी है

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक राज्य में 133 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है वहीं शासन की माने तो  135 लाख टन धान खरीदी करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों की माने तो राज्य में प्रतिदिन औसतन 3.5 लाख टन धान की खरीदी हो रही है। इसे देखते हुए इस साल धान की खरीदी की मात्रा 140 लाख टन पर होने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post