छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए गाइड लाइन

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभाग के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसमे 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमामय तरीके से होगा। साथ ही कोविड 19 के खतरा को देखते हुए कार्यक्रम में कटौती बी करना होगा। 


भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाना है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किया है। जो की  निम्न है -

1  राज्य स्तर - राज्य स्तर पर राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजा रोहन किया जायेगा। इसके बाद  पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बल द्वारा सलामी (गॉड ऑफ़ ऑनर) दी जाएगी।  पश्चात माननीय मुख्यमत्री द्वारा जनता के नाम सन्देश  का वाचन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में कोरोना वोरियस को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा। जिसमे पुलिस कर्मी डॉक्टर्स ,स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता ,स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल होंगे। इस  कार्यक्रम में मास्क पहनना एवं सामाजिक दुरी का पालन किया जायेगा।  

2 जिला स्तर - जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके बाद पुलिस ,एवं अर्द्ध सैनिक बल द्वारा सलामी दिया जायेगा। इस स्तर पर भी  कोरोना वोरियस को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा।  साथ ही माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम सन्देश का वचन किया जायेगा।  

3 जनपद पंचायत /तहसील स्तर -  जनपद पंचायत /तहसील स्तर पर कोई सार्वजनिक समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकाय स्तर में निकाय अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा।  

ये भी पढ़ें - CBSE -10TH रिजल्ट आज हुआ जारी स्टूडेंट अपना रिजल्ट ऐसे देखें

4 पंचायत स्तर - पंचायत स्तर पर सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया जाये और राष्ट्रिय गान गाया जाए। 

5 शैक्षणिक संस्थान - ऐसे शैक्षिणिक संस्थान जो खुले हुए  है ,वहां छात्र /छात्रा  की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाए।   तथा स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला जाये। परन्तु रैली ,सांस्कृतिक कार्यक्रम ,प्रतियोगिता, इत्यादि का आयोजन नहीं किया जाये। कोरोना बचाव नियम का शक्ति से पालन किया जाये।  

6 जिला स्तर के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण प्रातः  9  से प्रारम्भ होगा। इसे देखते हुए जिला के अन्य शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 9 बजे से पहले संपन्न कर लिया जाये ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी  जिला स्तर  के समारोह में भाग ले सकें 

7 विभाग कार्यालय प्रमुख द्वारा सभी शासकीय भवनों में ध्वजारोहण किया जाए ध्वजारोहण के पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रगान  गाया जाए। 

8 सभी शासकीय /सार्वजनिक भवनों में राष्ट्रिय ध्वज फहराया जाए। 

9 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2021 की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय /सार्वजनिक भवनों /स्मारकों पर रोशनी की जाए उक्त पर होने वाला व्यय सम्बंधित प्रशासनिक  विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करें।   

ये भी पढ़ें -      व्याख्याता और प्राचार्य बने beo

व्हाट्सएप ग्रुप  जुड़ें -

CG रिपोर्टर 01

व्हाट्सप्प ग्रुप 02

टेलीग्राम चैनल 

Post a Comment

Previous Post Next Post