ब्रेकिंग - CGPSC वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा -2020 के पदों की संख्या बढ़ा ,,, नया नोटिफिकेशन जारी ,,

 ब्रेकिंग cgreporter.com  - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाले वन सेवा संयुक्त परीक्षा के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसमे पदों की संख्या बढ़ाया गया।                                                  CGPSC

ज्ञात हो की वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 के लिए पिछले 4 नवम्बर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मगाया गया था। जिसकी परीक्षा 05 दिसंबर 2021 को परीक्षा आयोजित किया जायेगा।  वनसेवा संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए कुल 178 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था।  

CGPSC द्वारा नया नोटिफिकेशन जारी कर पदों की संख्या में बढ़ोत्तरी किया गया। पहले सहायक वन संरक्षक के 21 पद और वन क्षेत्रपाल के कुल 157 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये गए थे। CGPSC ने शुद्धिपत्र जारी कर पदों में बढ़ोत्तरी की जानकारी दी है। 

वर्तमान में पदों की संख्या - 

सहायक वन संरक्षक -21 पदों से बढ़ाकर अब 34 पदों में होगी भर्ती। 

वन क्षेत्रपाल के कुल पदों की संख्या - 157 से बढ़कर अब कुल 177 पदों पर होगी भर्ती 

वर्गवार पदों का आबंटन - सहायक वन संरक्षक

अनारक्षित - 13 पद इसमें से 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित 

अनुसूचितजाति - 4 पद इसमें से एक पद महिला के लिए आरक्षित 

अनुसूचित जान जाति - 10 पद जिसमे से 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित 

अन्य पिछड़ा वर्ग - 5 पद में एक पद महिला के लिए आरक्षित 

वर्गवार आबंटन -वन क्षेत्रपाल - FOREST RENGER 

अनारक्षित/UR  - 73 में 21 पद महिलाओ के लिए आरक्षित 

SC -21 में 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित 

ST  - 57 में 17 पद महिलाओं के लिए अरक्षिति 

OBC - 26  में 7 पद महिलाओं के लिए आरक्षित 

CGPSC वन सेवा (संयुक्त) परीक्षा -2020 

 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 के लिए नया नोटिफिकेशनजारी किया गया है।  बता दे साथियों वन सेवा परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है जिसमे योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन कर सकता है।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 30अक्टूबर 2021 है।  इच्छुक योग्य अभ्यर्थी  अपना आवेदन CGPSC के आधिकारिक वेबसाइट http://www.psc.cg.gov.in/ में जाकर अपना आवेदन कर सकते है। 

इस बिच PSC द्वारा एक नया नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी अपना आवेदन पुनः न भरे परन्तु 31अक्टूबर से 4 नवम्बर 2021 तक अपना फॉर्म में सुधार कर परीक्षा केंद्र सुधार सकते है।  पूर्व में वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन 16/06/2020 से 15/07/2020 तक आमंत्रित  किया था। जिसमे आवेदन कर चुके अभ्यर्थी पुनः आवेदन ना करें केवल अपना परीक्षा केंद्र सुधार कर सकते है।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करें - 

इसे भी पढ़ें - व्यापम द्वारा पटवारी के 301 पदों पर भर्ती 

महत्वपूर्ण तिथियां -

वर्तमान में आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि - 11/10/2021 

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 30/10/2021 

आवेदन त्रुटि सुधार की तिथि - 31/10/2021 से 04/11/2021 

सःशुल्क  त्रुटि सुधार 05/11/2021 से 09/11/2021 

परीक्षा की तिथि - 05/12 /2021 

इसे भी पढ़ें - दंतेवाड़ा जिला में भर्ती 

वन सेवा संयुक्त भर्ती 2020 पदों की संख्या - 

सहायक वन संरक्षक -  21 
वनक्षेत्रपाल -              157  
कुल पद -                  178 


cgpsc एवं अन्य सभी  एवं अन्य विभागों में भर्ती की जानकरी हमारे द्वारा दी जाती है। सभी प्रकार के लेटेस्ट जानकारी के लिए हमसे जुड़े। .

Post a Comment

Previous Post Next Post