केंद्रीय कर्मचारी के तर्ज पर राज्य के कर्मचारियों को मिले DA -शिक्षक संगठनो का दबाव

CGREPORTER.COM केंद्रीय कर्मचारियों का 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों  के लिए दीवाली तोहफा दिया है। इसके केन्दीय कर्मचारी और पेंशनर को 1 जुलाई 2021 के तिथि में लागु होगी।  
अब केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर को 3 % बढे DA का फायदा मिलेगा। पहले 28 प्रतिशत DA दिया जा रहा  था जो अब 31% DA प्राप्त होगा।  

केंद्रीय केंद्र  सरकार के तर्ज में राजस्थान सरकार अशोक गहलोत सरकार द्वारा अपने राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के सामान DA  देते हुए राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 3 प्रतिशत DA  दे दिया है। 


इसके बाद राज्य के शिक्षक संगठनो ने राज्य सरकार पर DA के मांग करना प्रारम्भ कर दिया  है। और शिक्षक संगठनों ने केंद्र के सामान DA देने कीबात कही।  राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने के घोषणा नहीं करने पर राज्य के कर्मचारी काफी नाराज है।  इसी कड़ी में शालेय शिक्षक  संघ के वीरेंद्र दुबे ने कहा की केंद्र द्वारा DA की घोषणा  के बाद राज्य सरकार को भी अविलंब घोषणा करना चाहिए। वही प्रदेश शिक्षाकर्मी महा संघ के प्रांताध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी ने कहा है कि महगाई से सभी त्रस्त है।  ऐसे में राज्य सरकार को 14 प्रतिशत महगाई भत्ता की घोषणा करना चाहिए। वही छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा केंद्र के सामान 31 प्रतिशत DA राज्य सरकार को देने की बात कही।   

राज्य कर्मचारियों के लिए 14 प्रतिशत महगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश भी अविलम्ब जारी करना चाहिए। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा 5 प्रतिशत DA बढ़ने के बाद विश्वास दिलाया था की राज्य कर्मचारियों को दीवाली में तोहफा दिया जायेगा।  परन्तु आज तक इसकी घोषणा राज्य सराकर द्वारा नहीं किया गया है जिससे शिक्षक संगठन काफी निराश है।  
राज्य के शिक्षक संगठन ने जताई नाराजगी -  
केंद्र सरकार द्वारा DA बढ़ाये जाने के बार राज्य में सभी कर्मचारी संघ द्वारा नाराजगी जताई जा रही है साथ ही शिक्षक संघो द्वारा जिला स्तर ,ब्लॉक स्तर ,और संभाग स्तर पर मुख्यमत्री के नाम ज्ञापन सौपा जा रहा है।  
 
14 प्रतिशत DA कम   मिल रहा राज्य कर्मचारियों को - 
वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा 3 प्रतिशत महगाई भत्ता देने से केंद्रीय कर्मचारियों को अब 31 प्रतिशत महगाई भत्ता मिलेगा। वही राज्य सरकार के कर्मचारियों को अभी भी 17 प्रतिशत DA दिया जा रहा है राज्य कर्मचारी केंद्रीय कर्मचारियों से  महगाई भत्ता में अभी भी 14 प्रतिशत कम है।  
ऐसे मे राज्य सरकार को चाहिए की अपने कर्मचारियों को महगाई भत्ता प्रदान करे। जिससे ये 14 प्रतिशत की खाई ख़त्म हो सके।  


मंत्रालय में  27 अक्टूबर 2021 को बैठक  - 
राज्य के शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की 14 सूत्रीय मांगो को लेकर  बैठक 27 अक्टूबर को होने जा रहा है जिसमे पिंगवा समिति से होगी  चर्चा। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सौपा था ज्ञापन जिसमे  शिक्षक लिपिक वेतन विसंगति ,लंबित  महगाई भत्ता ,पदोन्नति ,क्रमोन्नति जैसे महत्वपूर्ण मानगो पर होगी  चर्चा।  ऐसे में महगाई भत्ता मिलाने की संभावना लग रही है।  

हमसे जुड़ें - 

Post a Comment

Previous Post Next Post