छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारियों की मंत्रालय में बैठक ,,,,,दीवाली में मिलेगी सौगात ,,,,वेतन विसंगति ,महगाई भत्ता ,सहित 14 सूत्रीय मांगों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारियों की मंत्रालय में बैठक ,,,,,दीवाली में मिलेगी सौगात ,,,,वेतन विसंगति ,महगाई भत्ता ,सहित 14 सूत्रीय मांगों पर होगी चर्चा 

cgreporter.com रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारियों की मांग पूरा हो सकता है। सरकार दीवाली से पहले दे सकती है सौगात। राज्य में कर्मचारी अधिकारी के वेतन विसंगति , महंगाई भत्ता ,जैसे 14 सूत्रीय मांगों के लिए बनायीं गयी पिंगावा कमिटी ने राज्य के 'छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ 'के 14 सूत्रीय मागों को लेकर मत्रालय में बैठक आयोजित किया है। जिसमे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ को बैठक में आमंत्रित किया है।  मनोज कुमार पिंगवा द्वारा लेटर जारी कर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने को कहा है। 

छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय दिनांक 22.10.2021  जारी आदेश में प्रदेश के कर्मचारी -अधिकारी के लंबित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए फेडरेशन के प्रतिनिधियों को 27-10-2021 को दोपहर 3.30 को आमंत्रित किया है।  

पिंगवा कमिटी द्वारा जारी आदेश यहाँ देखें 

वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए कर्मचारी -अधिकारी प्रतिनिधि मंडल की सांख्य सिमित रखने के लिए प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रतिनिधियों की नाम आज ही उपलब्ध करने को कहा है। 

कर्मचारियों अधिकारीयों के 14 सूत्रीय मागों पर होगी चर्चा - 

1 छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ के 14 सूत्रीय मांगो में प्रमुख रूप से शिक्षक ,लिपिक ,एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के वेतन विसंगति का निराकरण करना है।  

2 केंद्रीय कर्मचारियों के सामान 31 प्रतिशत DA भत्ता देने के आदेश जारी किया  जाए।  

ऐसे ही प्रमुख मांगो पर चर्चा होगी।  जिसमे पदोन्नति क्रमोन्नति समयमान वेतनमान ,जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर   कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि अपना पक्ष रखेंगे।  

येभी पढ़ें - शिक्षकों की वेतन विसंगति होगी दूर

इसे भी पढ़ें -   संविदा कर्मचारी होंगे नियमित -

महंगाई भत्ता में हो सकता है इजाफा - 

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के कर्मचारियों को महगाई भत्ता बढ़ने की तोहफा दे सकता है।  इसके लिए राज्य के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल  27 अक्टूबर दोपहर 3.30 बजे अपना पक्ष रखेगी।  ज्ञात हो की हाल ही में केंद्रीय कर्मचारी के महगाई भत्ते में 3 % का इजाफा हुआ है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 31 %महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से दिया जाएगा।  वही राज्य के कर्मचारियों का महगाई भत्ता अभी भी 17%है। राज्य के शिक्षक संगठन सहित कई संगठन महगाई भत्ता के लिए दबाव बना रहे है राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को दीवाली तोहफा के रूप में  महगाई भत्ता में इजाफा कर सकते है।  



                 शिक्षकों का मोनिटरिंग होगा ऑनलाइन



Post a Comment

Previous Post Next Post