बिग ब्रेकिंग - मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को 31 %महगाई भत्ता देने का ऐलान,,,इन कर्मचारियों को मिलेगा 31% DA

cgreporter.com रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महगाई भत्ता 31 % करने का ऐलान किया।  पहले विद्युत कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महगाई भत्ता मिलता था जिसमे 3 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अब 31 प्रतिशत कर दिया। 
DA  में बढोत्तरी के साथ साथ बोनस देने की भी घोषणा किया है अब बिजली कर्मचारी को कार्य दक्षता बढ़ाने के लिए 9000 बोनस देने का भी ऐलान किया है।  इसका लाभ राज्य में विद्युत कंपनी में कार्यरत 16 हजार से अधिक कर्मचारियों को होगा साथ ही पेंशनरों को भी इसका लाभ होगा।  वही विद्युत कर्मचारियों ने मुख्यमत्री से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया। 
बता दें के प्रदेश  में 4 लाख से अधिक राज्य के कर्मचारिय को अभी भी सभी राज्यों से कम 17 % महगाई भत्ता मिला रहा है ऐसे में राज्य के कर्मचारियों को आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ रहा है।  ऐसे में राज्य सरकार द्वारा DA के लिए कमिटी का गठन करना और ज्यादा समस्या हो जाएगी।  की कब कमिटी का रिपोर्ट आएगा और कब कर्मचारियों को उनका हक़ मिलेगा।  
शिक्षक सहित राज्य के कर्मचारी हुए खाली हाथ - 
शिक्षक सहित राज्य केसभी कर्मचारी एक बार फिर अपने आप को ठगे हुए से महसूस कर रहे है।  ज्ञात हो की राज्य के कर्मचारियों को अभी मात्र 17 % DA प्रदान किया जा रहा है। जो केंद्र एवं अन्य राज्यों की तुलना में कम है केंद्र के सामान कई राज्य सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 31% महगाई भत्ता दिया जा रहा है वही छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अभी 17 में ही अटके हुए है।  

कर्मचारियों ने आंदोलन की दी चेतावनी -  
 राज्य कर्मचारियों द्वारा सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले फिर से  एक बार आंदोलन करने वाली है। कर्मचारियों ने अपना रणनीति तैयार कर लिया है वही डेट फिक्स नहीं किया है।  जल्द ही डेट फिक्स किया जायेगा। डेट फिक्स करने से पहले कर्मचारी जनजागरण जिला स्तर पर चलाया जायेगा।  

Post a Comment

Previous Post Next Post