बिग ब्रेकिंग - सहायक शिक्षकों की सरकार से दूसरे दौर की वार्ता विफल ,उग्र हो सकती है आंदोलन

 ब्रेकिंगcgreporter.com  - सहायक शिक्षकों की हड़ताल रहेगी जारी दूसरे दौर की वार्ता विफल सहायक शिक्षक अपनी मागो पर अडिग,आज दूसरे दौर की वार्ता के लिए सहायक शिक्षक का प्रतिनिधि मंडल की वार्ता सरकार के मुख्य सचिव ,शिक्षा सचिव के बिच चली  वार्ता विफल रही। वेतन विसंगति के आलावा अगला प्रस्ताव सरकार द्वारा दिया गया।  जिसे सहायक शिक्षको द्वारा अस्वीकार्य कर दिया गया है।  

सहायक शिक्षकों की हड़ताल का आज 14 दिन था लगातार 11 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल में सहायक शिक्षक डेट हुए है।  और सहायक शिक्षक अपने हड़ताल में 13 दिसंबर से रायपुर में डटे  हुए है। प्रथम दौर की बैठक 17 दिसंबर को हुआ था। जिसमे शिक्षक अपनी मागो को लेकर अडिग रहे और वार्ता विफल रहा वैसे ही दूसरे दौर के वार्ता में भी विफल हो गया। 

सरकर के प्रमुख सचिव अलोक शुक्ला द्वारा वेतन विसंगति के आलावा अन्य प्रस्ताव रखा गया जिसे सहायक शिक्षकों द्वारा इंकार कर दिया गया। और अब हड़ताल जारी रहेगा।  

अब होगा उग्र आंदोलन -  

सहायक शिक्षकों की आंदोलन अब उग्र हो सकता है हालाँकि इसकी जानकारी सहायक शिक्षक के पदाधिकारियों  इसकी जानकारी नहीं दी है। ऐसा उम्मीद लगाया जा रहा है की अब आंदोलन उग्र हो सकती है।  लगातार अपनी मांगों पर डटे सहयक शिक्षक वेतन विसंगति को लेकर दृढ़ता से हड़ताल में है।  अब तक सहायक शिक्षकों द्वारा विधान सभा घेराव ,जेलभरो आंदोलन चक्का जाम जैसे आंदोलन कर चुके है।  आगे की रणनीति सहायक शिक्षक पदाधिकारी द्वारा बताया जायेगा।  

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें - 

Post a Comment

Previous Post Next Post