गौ मूत्र बिकेगा 4 रूपए लीटर,, हरेली त्यौहार खरीदी से होगी प्रारम्भ

 रायपुर -छत्तीसगढ़ राज्य सरकार अब गौ मुत्र की खरीदी प्रारम्भ करने जार ही  प्रति लीटर 4 रूपए होगी कीमत। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हरेली तिहार 28 जुलाई से गौठान में गौ मूत्र खरीदी  प्रारम्भ करने जा रही है।  इसके लिए प्रत्येक जिले में दो स्वावलम्बी गौठानों का चयन किया जायेगा।  

गाय

इसके लिए गौठान समिति को प्रशिक्षित किया जायेगा और स्वसहायता समूह के पास गौमूत्र प्रशिक्षण किट उपलब्ध कराया जायेगा। कृषि विकास किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारागौ मूत्र की न्यूनतम राशि 4 रुपए प्रति लीटर के दर प्रस्तावित की गई है।  

गोधन न्याय योजना के तहत गौ मूत्र की खरीदी किया जाएगा जिसके लिए गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ तम्बोली ने सभी कलेक्टरों को आवश्यक तैयारी करने को कहा है।  ये योजना पशुपालकों की आय में वृद्धि एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। गौ मूत्र  बने उत्पाद  को किसान रासायनिक उर्वरक के जगह कर पाएंगे।  जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।  

20 जुलाई 2020 से अबतक  जो धन न्याय योजना के तहत 150 करोड़  की  गोबर खरीद चुकी है। जिसमे 20 लाख से अधिक वर्मीकम्पोस्ट ,सुपरकम्पोस्ट ,उत्पादन किया जा चूका है।  जिससे राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिया है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post