राज्य के 145 कर्मचारी अधिकारी संगठन रहेंगे हड़ताल पर 145 employee officers organization of the state will be on strike

 रायपुर7 जुलाई  -आज राज्य भर में सभी सरकारी स्कूलों दफ्तरों में काम बंद रहेगा राज्य भर के 145 कर्मचारी अधिकारी संगठन मिलकर अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर रहेंगे हड़ताल पर। राज्य में पहली बार 145 संगठनों ने मिलकर हड़ताल की घोषणा की है इसमें मंत्रालय के कर्मचारी संचालनालय के कर्मचारी संगठन भी शामिल होंगे । राज्य के कर्मचारी अधिकारी संगठनों ने अपने 5 सूत्री मांगों को लेकर यह हड़ताल किया है वही राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों की डीएड में 5% की वृद्धि की। वहीं कर्मचारियों की माने तो पुरानी पेंशन योजना को लेकर  रिटायरमेंट को लेकर चिंतित है।         

                                                          

कर्मचारी संगठन अपने मूल मांग सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता को लेकर लंबे समय से चरणबद्ध तरीके से हड़ताल कर रहे है। एवं केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता को लेकर यह हड़ताल कर रहे हैं गौरतलब हो कि राज्य सरकार द्वारा कल 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब राज्य के कर्मचारी केंद्र के कर्मचारियों से 4% पीछे हैं। वही कर्मचारियों की माने तो राज्य सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है की ना तो एरियर्स की राशि दी जा रही है और ना ही केंद्र के बराबर डीए दी जा रही है।  

प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया  है की राज्य के लगभग ६ लाख कर्मचारी हड़ताल में रहेंगे इसमें छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन ,स्कूल शिक्षा विभाग ,मंत्रालय कर्मचारी, एवं संचालनालय कर्मचारी संगठन भी शामिल रहेंगे।  

राज्य के कर्मचारियों की ये है मांग 

1 गृह भाड़ा भत्ता सतावे वेतनमान के आधार पर केंद्र सामान  दिया जाए 

2 राज्य के कमर्चारी और पेंशनरों को केंद्र के दिए तिथि पर डी ए  दिए जाएँ 

3 कर्मचारियों की विभिन्न मानगो को लेकर राज्य में गठित पिंगवा कमिटी की रिपोर्ट ,और वेतन विसंगति के लिए  गठित कमिटी के रिपोर्ट सार्वजनिक करने 

4 कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान  कांग्रेस के जनघोषणा पत्र के अनुसार  एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित करने 

5 ओल्ड पेंशन प्रथम नियुक्ति देय हो। 

हमसे जुड़ने केलिए निचे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें -

WHATSAPP 01 

WHATSAPP 02 

WHATSAPP 03 

TELEGRAM CHANAL 

Post a Comment

Previous Post Next Post