शासकीय कर्मचारियों की समस्या होगी दूर,,शासकीय कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांग के लिए बने पिंगवा कमेटी का बैठक 26 को

शिक्षक ,लिपिक पटवारी और आर आई  वेतन विसंगति के लिए बनायी गयी है पिंगवा कमेटी  जिसकी मत्वपूर्ण बैठक  26 सितम्बर 2021 को होने जा रही है। 

cgreporter.com रायपुर - राज्य सरकार द्वार कर्मचारियों विसंगतियो कोदूर करने  पिंगवा कमेटी का गठन किया गया था जिसकी महत्वपूर्ण  बैठक 26 सितम्बर को होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के लंबित मांगों DA जैसे 14 सूत्रीय मांगो पर बनायीं गयी पिंगवा कमेटी की बैठक 26 सितम्बर को रखा गया है। जिसमे बाकि 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता समेत 14 सूत्रीय मांगो पर निर्णय लेगी। 

पिंगवा कमेटी CM द्वारा कर्मचारियों के 14 सूत्रीय मांगों पर निर्णय लेने एवं उस पर अमल करने के लिए बनायीं गयी। अब कमेटी के रिपोर्ट पर सभी की निगाहें लगी , कर्मचारियों के पक्ष में  रिपोर्ट तैयार किया  है। 

राज्य सरकार के DA  मांगो को पूरा करने के बाद 26 सितम्बर महत्वपूर्ण बैठक है जिसमे  लिपिक शिक्षक पटवारी आर आई के वेतन विसंगति के मामले  लम्बे समय से की  है  देखना है की कमेटी अपना रिपोर्ट तैयार कर  कब तक सरकार को सौपती है।  

ये भी पढ़ें - कर्मचारियों के 5 प्रतिशत DA बढ़ाने का आदेश शासन किया जारी , इतने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

वर्तमान राज्य सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में  कर्मचारियों के मांगों को पूरा करने की बात कही है। जिसमे  वेतन विसंगति ,अंशकालीन सफाई कर्मचारी को पूर्ण कालीन करने ,क्रमोन्नति देने संविदा कर्मचारी को नियमित करने ,जैसे वादा किया था 

ये भी पढ़ें - संभागवार शिक्षक lb संवर्ग वरिष्ठता सूचि जारी

राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनो द्वारा 3 सितम्बर 2021 को राज्य व्यापी आंदोलन किया था जिसमे राज्य के लगभग सभी कार्यालय ,स्कूल बंद की स्थिति में थी।  जिसके बाद जिसके बाद राज्य सरकार को कर्मचारियों का महगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाना पड़ा था। वर्तमान स्थिति में कर्मचारियों को महगाई भत्ता 12 प्रतिशत मिल रहा है अब इसमें  5 %की वृद्धि होकर 17 % मिलेगा।  

11 % महगाई भत्ता दीवाली में,,

वर्त्तमान समय में केन्दीय करांचारियों को 28 प्रतिशत महगाई भत्ता प्रदान की जा रही है। जबकि राज्य सरकार के अधिकारी कर्मचारियों की महगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढाकर 17 प्रतिशत किया। जिसके लिए कर्मचारियों में रोस व्याप्त है।  अब राज्य सरकार द्वारा 11 प्रतिशत महगाई भत्ता दिवाली में देने का वायदा किया है। 

छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को अभी 17 प्रतिशत DA  मिल रहा  है वही केन्दीय कर्मचारियों को 28 %DA मिल रहा देखा जाए तो राज्य के कर्मचारियों को 11 %DA का आर्थिक नुकसान हो रहा है।   

ये भी पढ़ें - आंकलन एवं एवं मूल्याङ्कन पंजी फार्मेट एवं ग्रेट चार्ट 2021-22 कक्षा 1 से आठवीं तक

केंद्रीय कर्मचारियों का DA 31 %हो जायेगा  -

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का महगाई भत्ता 28 % है। जो जल्द ही 3 प्रतिशत की वृद्धि होकर 31 % हो जाएगी। इसका करना आल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में ग्रोथ होने को बता रहे है। इस तरह केंद्रीय कर्मचारियों की DA 31 फीसदी हो जाएगी और राज्य कर्मचारी 14 फीसदी पीछे रहेंगे। 

हमसे जुड़ें - 

 👉टेलीग्राम चैनल

Post a Comment

Previous Post Next Post