छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक -2023 ,छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल

 छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के लोगो को खेल के प्रति लगाव बढ़ाने के लिए राज्य के पारम्परिक खेलों का  आयोजन "छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक" के नाम  से किया जा रहा है। "छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक"  इस खेल के आयोजन में राज्य के कुल 14 पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के प्ररम्परिक गतिविधियों  खेलों को प्रत्साहित करने, एवं खेल के प्रति लोगो की जागरूकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है।  

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक ,छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल

तीन आयु वर्ग शामिल होगा -

इस आयोजन में तीन आयु वर्ग के लोग समिल होंगे -

1. 18 वर्ष से कम

2. 18 से 40 तक 

3. 40 से ऊपर 

इसे भी पढ़ें - गौ मूत्र ख़रीदेगी सरकार 4 रूपए लीटर 

छः स्तर में होगा खेलों का आयोजन 

  1. राजीव युवा मितान क्लब स्तर 
  2. जोन स्तर (8 क्लब को मिलाकर एक जोन बनेगा )
  3. विकासखंड स्तर /नगरीय क्लस्टर स्तर 
  4. जिला स्तर पर 
  5. संभाग स्तर पर 
  6. राज्य स्तर पर 
इन विधा -खेलों किया जायेगा शामिल -

  • गिल्ली डंडा 
  • पिट्ठुल 
  • सांखली 
  • बँटी (कंचा) 
  • लंगड़ी दौड़ 
  • कबड्डी 
  • खो-खो 
  • रस्साकसी 
  • गेड़ी दौड़ 
  • बिल्लस 
  • फुगड़ी 
  • भौरा 
  • 100 मीटर दौड़ 
  • लंबीकूद 
  • कुस्ती
  • रस्सीकूद
पुरस्कार सम्मान -

सभी विधा के लिए पुरस्कार सम्मान दिया जाना है राज्य स्तर पर सभी आयुवर्ग के लिए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय सम्मान होगा इन पुरस्कार का व्यय दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग /नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। 

दलीय खेल के लिए -तीनो आयुवर्ग के लिए 

  • प्रथम पुरस्कार -10000 
  • द्वितीय पुरस्कार - 7500 
  • तृतीय पुरस्कार -5000 
एकल खेल के लिए - 

  • प्रथम पुरस्कार -1000 
  • द्वितीय पुरस्कार -750 
  • तृतीय पुरस्कार -500  

Post a Comment

Previous Post Next Post